Cocktail Box Office Collection

Cocktail Box Office Collection: सैफ, दीपिका, डायना की ‘कॉकटेल’ ने कितना कमाया था? बॉक्स-ऑफिस हुआ था धुआं-धुआं

Cocktail Box Office Collection: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म Cocktail 2 आने वाली 19 जून को रिलीज होगी. ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल होगी, जिसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और डायना पेंटी (Diana Penty) लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म सफल हुई थी और गाने आज भी हिट हैं. फिल्म में दोस्ती और प्यार की कहानी का बैलेंस दिखाया गया जिसे हर युवा ने पसंद किया था.

13 जुलाई 2012 को रिलीज हुई का निर्देशन होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया था, वहीं सैफ अली खान, दिनेश विजन समेत कई लोगों ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म कॉकटेल में लीड एक्टर्स के अलावा कौन-कौन था, फिल्म किस ओटीटी पर आ सकती है और कितनी कमाई की थी, आइए बताते हैं.

‘कॉकटेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की? (Cocktail Box Office Collection)

इम्तियाज अली और साजिद अली की लिखी फिल्म कॉकटेल में प्रीतम चक्रवर्ती का म्यूजिक था, वहीं यो यो हनी सिंह, नेहा कक्कड और सलीम मर्चेंट ने गाने गाए थे. फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी जिनमें से दो लड़की और एक लड़का होता है.

Cocktail Box Office Collection
फिल्म कॉकटेल (2012)

इसमें लव ट्रायंगल दिखाया गया और अंत में जो कपल एक-दूसरे से प्यार करते हैं वो मिल जाते हैं. फिल्म देखनी है तो जी5 पर फ्री में और अमेजन प्राइम वीडियो पर भी ये उपलब्ध है. फिल्म कॉकटेल का बजट 50 करोड़ के आस-पास था, वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130 करोड़ के आस-पास हुआ था.सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी के करियर की ये बेहतरीन फिल्मों में एक है.इनके अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया, बोमन इरानी और रणदीप हुड्डा नजर आए थे.

फिल्म कॉकटेल 2 कब रिलीज होगी? (Cocktail 2 Release Date)

होमी अदजानिया एक बार फिर अपने डायरेक्शन में कॉकटेल का सीक्वल बना रहे हैं. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म को तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है. फिल्म 19 जून को इसी साल रिलीज होगी और फिल्म को मैडॉक फिल्म्स बैनर तले बनाया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर और कृति सेनन की पिछली रिलीज फिल्म तेरी बातों में उलझा जिया (2024) थी जो सुपरहिट हुई थी, वहीं रश्मिका मंदाना के साथ शाहिद पहली बार काम कर रहे हैं. फिल्म की झलक पहले ही आ चुकी है और अब फिल्म के टीजर, ट्रेलर का फैंस को इंतजार है. फिल्म कॉकटेल 2 में भी तीन दोस्तों की कहानी दिखाई जाएगी और इसमें लव ट्रायंगल किस मोड़ पर जाता है ये देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें: Jeetendra Best Movies: एक ही साल में आईं जितेंद्र की दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कर दिया था धमाका, जानें उनके नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top