Jeetendra Best Movies

Jeetendra Best Movies: एक ही साल में आईं जितेंद्र की दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कर दिया था धमाका, जानें उनके नाम

Jeetendra Best Movies: हिंदी सिनेमा के जंपिंग जैक कहे जाने वाले जितेंद्र एक कमाल के एक्टर रहे हैं, अपने समय में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. उनके डांस करने का स्टाइल और एक्टिंग करने का अंदाज लोगों को खूब भाता था. कई साल हो गए जितेंद्र ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली लेकिन आज 83 की उम्र में भी जितेंद्र हैंडसम दिखते हैं। जितेंद्र ने 1964 में आई फिल्म गीत गाया पत्थरों ने से डेब्यू किया था और इसके बाद ढेरों फिल्में कीं, लेकिन 1983 में इनकी दो फिल्में ऐसी आई थीं जिनके गाने, कहानी और कमाई लाजवाब हुई थी.

7 अप्रैल 1942 को अमृतसर में जन्में जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है. पंजाब से एक्टर बनने आए जितेंद्र ने मुंबई के शुरुआती सफर में हीरोइन के बॉडी डबल का काम किया, धीरे-धीरे उन्हें लीड रोल में काम मिला. जितेंद्र ने अपनी मेहनत से पहचान बनाई लेकिन 1983 में आई दो फिल्मों ने उनके करियर के ग्राफ को ऊंचा उठा दिया था.

1983 में आई थीं जितेंद्र की जबरदस्त फिल्में (Jeetendra Best Movies in 1983)

25 फरवरी 1983 को रिलीज हुई फिल्म हिम्मतवाला को साउथ सिनेमा के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कोवेलामुडी राघवेंद्र थे. इसमें बप्पी लहरी का म्यूजिक था और जितेंद्र लीड रोल में थे. इनके अलावा फिल्म में श्रीदेवी, कादर खान, असरानी, स्वरूप समपत और शोमा आनंद नजर आए थे. फिल्म के ‘ताकी ओ ताकी’ और ‘नैनो में सपना’जैसे गानों ने धमाल मचा दिया था. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म हिम्मतवाला का बजट 3 करोड़ रुपए था जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 12 करोड़ था.

Jeetendra Best Movies
फिल्म हिम्मतवाला (1983)

इसी साल 4 नवंबर को के बापाया की फिल्म मवाली भी रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भी बप्पी लहरी का म्यूजिक था. फिल्म में जितेंद्र लीड रोल में थे और श्रीदेवी, जया प्रदा, कादर खान, श्रीराम लागू और शक्ति कपूर अहम किरदारों में थे. फिल्म में ‘उई अम्मा’, ‘बाप की कसम’, ‘झोपड़ी में चारपाई’ जैसे गाने जबरदस्त थे. Sacnilk के मुताबिक, 2.40 करोड़ में बनी फिल्म मिवाली ने वर्ल्डवाइड 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.

Jeetendra Best Movies
फिल्म मवाली (1983)

इसी साल 15 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म जस्टिस चौधरी भी जितेंद्र की सफल फिल्मों में एक रही. फिल्म में जितेंद्र, श्रीदेवी, हेमा मालिनी, कादर खान, मौसमी चटर्जी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में रहे. फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कोवेलामुडी राघवेंद्र राव थे और ये एक सफल फिल्में थीं. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म जस्टिस चौधरी का बजट 2.6 करोड़ था जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया था.

जितेंद्र की बॉलीवुड फिल्में (Jeetendra Bollywood Movies)

जितेंद्र ने अपने 40-45 साल के फिल्मी करियर में 200 के आस-पास फिल्में कीं. इन फिल्मों में 121 सफल रहीं जो एक रिकॉर्ड है.जितेंद्र की बेस्ट फिल्मों में ‘हमजोली’, ‘धर्म – वीर’, ‘तोहफा’, ‘हातिम ताई’, ‘आशा’, ‘हिम्मतवाला’, ‘मवाली’, ‘जस्टिस चौधरी’, ‘अरपन’, ‘जानी दुश्मन’, ‘कारवां’, ‘फर्ज’, ‘स्वर्ग से सुंदर’, ‘सौतन की बेटी’, ‘परिचय’, ‘खुदगर्ज’, ‘मां’, घर संसार, पाताल भैरवी, शेषनाग, धरम कांटा, एक ही भूल, मकसद, द बर्निंग ट्रेन, जानी दोस्त, खुशबू, किनारा के नाम शामिल हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म हो जाता है प्यार (2005) जितेंद्र की आखिरी फिल्म थी, इसके बाद वो फिल्मों को प्रोड्यूस तो करते हैं लेकिन एक्टिंग नहीं करते. 1995 में जितेंद्र ने बालाजी टेलीफिल्म्स कंपनी शुरू की जिसकी बागडोर एकता कपूर को दी. आज वो फिल्मों और टीवी की सबसे कामयाब प्रोड्यूसर हैं. जितेंद्र का बेटा तुषार कपूर भी एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं.

यह भी पढ़ें: Divya Bharti Death Reason: दिव्या भारती की मौत कब और कैसे हुई थी? जानें इनके बारे में सबकुछ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top