Alok Nath Biography

Alok Nath Biography: आलोक नाथ आजकल कहां हैं? जानें उनके बारे में सबकुछ

Alok Nath Biography: हिंदी सिनेमा में जब भी ‘बाबूजी’ की बात होती है तो जहन में सबसे पहले आलोक नाथ का नाम भी आता है. जिन्होंने टीवी और फिल्मों में पिता का रोल प्ले करके हर किरदार को यादगार बना दिया. आलोक नाथ ने ना सिर्फ पिता के किरदार निभाए बल्कि विलेन बनकर भी लोगों को हैरान किया. भोला-भाला चेहरा जब खूंखार विलेन बनता था तो लोगों को यकीन नहीं होता था कि यह चेहरा भी विलेन बन सकता है लेकिन उन्होंने उस किरदार को भी लाजवाब तरीके से निभाया. इस साल 10 जुलाई को आलोक नाथ ने अपना 70वां बर्थडे मनाया और फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर सबसे फेवरेट बाबूजी आजकल कहां हैं.

आलोक नाथ ने चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के जरिए करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. अपने शांत स्वभाव, दमदार अभिनय और पारिवारिक किरदारों के कारण उन्हें ‘संस्कारी बाबूजी’ की पहचान मिली. आइए बताते हैं Alok Nath Biography के तहत उनसे जुड़ी खास बातें.

आलोक नाथ का शुरुआती जीवन और करियर (Alok Nath Biography)

10 जुलाई 1956 को बिहार के खगड़िया में जन्में आलोक नाथ का अभिनय के प्रति झुकाव शुरू से ही रहा. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और फिर बड़े पर्दे की ओर कदम बढ़ाया.

Alok Nath Biography
Alok Nath Biography

1982 में रिचर्ड एटनबरो की ऑस्कर विजेता फिल्म गांधी से उन्हें फिल्मों में पहला बड़ा मौका मिला. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और धीरे-धीरे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद चरित्र अभिनेताओं में शामिल हो गए.

आलोक नाथ के टीवी सीरियल और फिल्में (Alok Nath Biography Movies and TV Shows)

आलोक नाथ को असली लोकप्रियता 1986 में आए टीवी धारावाहिक ‘बुनियाद’ से मिली. इस शो में उन्होंने ‘हवेली राम’ का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके बाद उन्होंने ‘रिश्ते’, ‘कभी-कभी’, ‘अस्तित्व-एक प्रेम कहानी’, ‘पिया का घर’, ‘सपना बाबुल का…बिदाई’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘यहां मैं घर-घर खेली’जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया. टीवी पर निभाए गए उनके पिता और परिवार के मुखिया वाले किरदार को आज भी लोग याद करते हैं.

आलोक नाथ ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘विवाह’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘दीवाना’, ‘बोल राधा बोल’, ‘अग्निपथ’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘दीवाना’, और ‘तिरंगा’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे. सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन और शाहिद कपूर सहित कई बड़े सितारों के ऑनस्क्रीन पिता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई.

आलोक नाथ की फैमिली (Alok Nath Family)

आलोक नाथ की पत्नी आशु सिंह (आशु नाथ) हैं, जिनकी शादी 1987 में हुई थी. आशु सिंह उस समय टीवी सीरियल ‘बुनियाद’ के सेट पर प्रोडक्शन असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं. आलोक और आशु का एक बेटा शिवांग नाथ है. आलोक नाथ हमेशा अपने परिवार को निजी जीवन से दूर रखना पसंद करते हैं और उनका परिवार भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करता है. सोशल मीडिया पर ना होने के कारण आलोक नाथ की पर्सनल लाइफ को लेकर कोई डेटा नहीं उपलब्ध है.

आलोक नाथ की संपत्ति (Alok Nath Net Worth in Hindi)

आलोक नाथ ने लंबे समय तक फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में लगातार काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की अनुमानित नेटवर्थ 80 से 85 करोड़ रुपए हो सकती है.

Alok Nath Biography
Alok Nath Biography

हालांकि, अभिनेता या उनके परिवार की ओर से उनकी संपत्ति को लेकर कभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. फिर भी बताया जाता है कि आलोक नाथ का मुंबई और बिहार में अपना बंगला है, कई कारों का कलेक्शन भी है.

आलोक नाथ का विवादों में भी रहा नाम (Alok Nath Controversy)

साल 2018 में भारत में #MeToo अभियान शुरू हुआ था, उस दौरान कई महिलाओं ने अपने साथ हुए शोषण को लेकर आवाज उठाई थी. उसी में आलोक नाथ पर लेखिका और निर्माता विंता नंदा समेत कुछ महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे. अभिनेता ने इन आरोपों से इनकार किया था. बाद में पुलिस जांच हुई, लेकिन पर्याप्त सबूत ना मिलने के कारण मामला बंद करा दिया गया. यह विवाद उनके लंबे करियर का सबसे चर्चित अध्याय रहा और बहुत से लोगों ने इन्हें फॉलो करना भी बंद कर दिया था.

आजकल कहां हैं और क्या कर रहे हैं? (Alok Nath Nowadays)

पिछले कुछ वर्षों से आलोक नाथ फिल्मों और टीवी की दुनिया से दूर हैं. विवादों में आने के बाद उन्होंने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी सुपरहिट फिल्म से वापसी की थी. पिछली बार आलोक नाथ फिल्म दे दे प्यार दे 2 में नजर आए थे. हालांकि आलोक नाथ का करियर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और जल्द ही वह किसी बड़े प्रोजेक्ट के साथ फिर से नजर आ सकते हैं.

चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में आलोक नाथ ने यह साबित किया कि बिना मुख्य नायक बने भी कोई कलाकार दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ सकता है. उनकी सादगी, सहज अभिनय और पारिवारिक किरदारों ने उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे लोकप्रिय ‘बाबूजी’ बना दिया.

यह भी पढ़ें:  Dharmendra Net Worth: 65 साल के फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने कितनी दौलत कमाई? जानें ही-मैन की नेटवर्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top