Asha Bhosle Death Cause

Asha Bhosle Death Cause: कैसे हुई सुरों की मलिका आशा भोसले का निधन? जानें असली कारण

Asha Bhosle Death Cause: भारतीय सिनेमा की दिगग्ज गायिका आशो भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं और ये फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति है. आशो भोसले ने पिछला गाना दो साल पहले गाया था यानी उन्होंने इंडस्ट्री को लगभग 80 साल दिए. आशा भोसले को आशा ताई भी कहते थे और फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान कभी ना भूलने वाला है. आशा भोसले का निधन 92 की उम्र में हुआ और अंत तक उन्होंने जिंदादिली से अपना जीवन जिया जो हर किसी के लिए प्रेरणायक हो सकता है.

8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के संगली में जन्मीं आशा मंगेशकर ने 16 की उम्र में गनपत भोसले के साथ शादी की थी. इनसे इन्हें तीन बच्चे हेमंत भोसले, वर्षा भओसले और आनंद भोसले हुए. इसके बाद आशा भोसले ने दूसरी शादी क्यों की, उनका करियर कैसा रहा और उनका निधन कैसे हुआ, आइए बताते हैं.

आशा भोसले का निधन कैसे हुआ? (Asha Bhosle Death Cause)

आशा भोसले की उम्र 92 की थी लेकिन इस उम्र में भी वो काफी एक्टिव रहती थीं. आशा भोसले एक जिंदादिल इंसान थीं, जो गायकी के अलावा खान-पान का भी शौक रखती थीं इसलिए दुबई में उन्होंने एक रेस्टोरेंट भी खोला था जो खूब चलता है. आशा भोसले उस दौर की होने के बाद भी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली थीं और हर उम्र के लोगों की पसंदीदा गायिका थीं.12 अप्रैल 2026 को उनका निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। इनके निधन का कारण चेस्ट इंफेक्शन होना बताया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 अप्रैल की रात आशा भोसले को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और 12 अप्रैल को मल्टी-ऑर्गन फेलियर (Multiple Organ Failure) की वजह से निधन हो गया। आशा भोसले अपने बेमिसाल गानों की वजह से हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी.

आशा भोसले की शादीशुदा जिंदगी (Asha Bhosle Married Life)

1949 में आशा भोसले ने 16 की उम्र में गनपत राव से लव मैरिज की, इनकी शादी के लिए घरवाले खिलाफ थे क्योंकि आशा नाबालिग थीं जबकि गनपत 30 साल के थे. प्यार की वजह से आशा ने किसी की नहीं सुनी, गनपत से शादी के बाद तीन बच्चे भी हुए. कई सालों के बाद उनके आपसी संबंध खराब होने लगे और 1960 में आशा भोसले ने शादी से तलाक ले लिया था. आशा मंगेशकर शादी के बाद भोसले बनीं लेकिन फेमस होने की वजह से कभी अपने पति का सरनेम नहीं छोड़ा.

Asha Bhosle Death Cause
Asha Bhosle Death Cause

1980 में आशा भोसले ने फेमस म्यूजिशियन आरडी बरमन के साथ शादी कर ली थी और बरमन के निधन (1994) तक दोनों साथ रहे लेकिन इनसे आशा भोसले के कोई बच्चे नहीं थे.

आशा भोसले का सिंगिंग करियर (Asha Bhosle Songs Collection)

आशा भोसले के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक शास्त्रीय गायक थे और मराठी रंगमंच के कलाकार भी थे. इसलिए आशा ताई को संगीत की विरासत अपने पिता और बड़ी बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से मिली थी. 10 साल की उम्र में मराठी फिल्म माझा बल से अपने गायन की शुरुआत करने वाली आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा के लिए पहला गाना ‘रात की रानी’ गाया था जो फिल्म नया दौर (1957) से था. इसके बाद आशा भोसले ने ‘कजरा मोहब्बत वाला’, ‘इक परदेसी मेरा दिल ले गया’, ‘मार गई मुझको तेरी जुदाई’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘दो लफ्जों की है’, ‘परदेसिया ये सच है पिया’, ‘दुनया में लोगो को’, ‘मेरा कुछ सामान’, ‘रोज रोज आंखों तले’, ‘ले गई ले गई’, ‘एक मुंडा मेरी उम्र का’, ‘याई रे याई रे’ ‘राधा कैसे ना जले’, ‘सपने में मिलता है’, ‘जरा सा झूम लूं मैं’, ‘कभी तो नजर मिलाओ’ जैसे सैकड़ों सुपरहिट हिंदी गाने गाए जिनके जरिए आशा ताई हमेशा चाहने वालों की यादों में जिंदा रहेंगी.

आशा भोसले ने अपने पूरे करियर में 20 हजार से ज्यादा गाने गाए थे और 20 अलग-अलग भाषाओं में आवाज दी थी. आशा भोसले का करियर कमाल का रहा और गायकी के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी की और पैसा भी लगाया. दुबई में उनका एक रेस्टोरेंट भी चलता है क्योंकि उन्हें खाना बनाने का बड़ा शौक था.

यह भी पढ़ें: Cocktail Box Office Collection: सैफ, दीपिका, डायना की ‘कॉकटेल’ ने कितना कमाया था? बॉक्स-ऑफिस हुआ था धुआं-धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top