Low Budget Movies High Collection

Low Budget Movies High Collection: कम बजट में बनीं ये फिल्में, कमाई में मचा दिया तहलका

Low Budget Movies High Collection: कभी किसी छोटे शहर का दर्शक अपनी पसंद की फिल्म को दोस्तों से बताता है और देखते ही देखते वही फिल्म सिनेमाघरों में भीड़ खींचने लगती है. बॉलीवुड में ऐसी कहानियां कम नहीं, जब बिना बड़े सितारे, भारी-भरकम बजट और करोड़ों के प्रचार के फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया. ‘हनुमान अंश’ इसका ताजा उदाहरण है. Hanuman Ansh Box Office Collection करीब 280 करोड़ का हो गया है जबकि इसकी लागत करीब दो करोड़ रुपये बताई जाती है.

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में आई हैं जिसकी लागत कम रही और जब फिल्म रिलीज हुई तो लगा कि ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी लेकिन धीरे-धीरे फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. आइए आपको न फिल्मों की लिस्ट बताते हैं जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी.

कम कमाई में ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (Low Budget Movies High Collection)

नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर लगभग अनदेखी रह गई थी. फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये कमाए और शुरुआती दो हफ्तों में उसका कलेक्शन महज करीब 1.48 करोड़ रुपये रहा. लेकिन तीसरे हफ्ते से दर्शकों की चर्चा और सोशल मीडिया पर बने माहौल ने तस्वीर बदल दी. इसके बाद फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ती गई.

Low Budget Movies High Collection
Low Budget Movies High Collection

रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म करीब दो करोड़ रुपये के बजट में बनी और 39वें दिन तक इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 279.80 करोड़ रुपये पहुंच गया. यानी लागत के मुकाबले इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन असाधारण रहा. इस कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि यह है कि फिल्म को शुरुआती दौर में बड़े स्टार या बड़े प्रमोशनल कैंपेन का सहारा नहीं मिला. दर्शकों की सिफारिश धीरे-धीरे इसकी सबसे बड़ी ताकत बन गई. निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 14 साल तक संघर्ष किया और फिल्म को लेकर कई अस्वीकृतियों का सामना किया.

‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files)

विवेल अग्निहोत्री के निर्देशन और निर्माण में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी खूब अंधाधुंद कमाई की थी. सैकनिल्क के अनुसार 20 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 252.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.

Low Budget Movies High Collection
Low Budget Movies High Collection

रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हुई और शुरुआती दिनों के बाद इसकी कमाई में तेज उछाल आया. यानी यहां भी स्टार पावर से ज्यादा कहानी और दर्शकों की प्रतिक्रिया ने फिल्म को आगे बढ़ाया.

‘कहानी’ (Kahaani Box Office)

विद्या बालन की ‘कहानी’ भी इस सूची में खास जगह रखती है. सुजॉय घोष की इस फिल्म को करीब आठ करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और सैकनिल्क के अनुसार इसका वर्ल्डवाइड करीब 104 करोड़ रुपये था.

Low Budget Movies High Collection
Low Budget Movies High Collection

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की कहानी एक गर्भवती महिला के अपने लापता पति को खोजने के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है. न कोई पारंपरिक मसाला फिल्म का फॉर्मूला, न बड़ी स्टारकास्ट—फिर भी कहानी ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा. कोलकाता की गलियों में शूट हुई फिल्म की स्थानीय रंगत और विद्या बालन का अभिनय इसकी पहचान बन गया.

‘स्त्री’ (Stree)

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ भी कम लागत से बड़ी कमाई का उदाहरण है. सैकनिल्क के अनुसार करीब 23-25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 180.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

Low Budget Movies High Collection
Low Budget Movies High Collection

फिल्म ने हॉरर और कॉमेडी को ऐसे मिलाया कि दर्शकों को डर के साथ हंसी भी मिली. छोटे शहर और कस्बाई माहौल वाली कहानी ने आम दर्शक से सीधा कनेक्शन बनाया. यही वजह रही कि फिल्म शुरुआती हफ्ते के बाद भी मजबूत बनी रही और अंत तक कमाई करती रही.

‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story)

सुदिप्तो सेन के निर्देशन और विपुल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म द केरला स्टोरी का बजट करीब 15-20 करोड़ रुपये का था जिसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

Low Budget Movies High Collection
Low Budget Movies High Collection

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने करीब 303.97 करोड़ रुपये कमाए. यह फिल्म रिलीज के साथ ही चर्चा और विवाद दोनों का हिस्सा बनी. इसके विषय और दावों को लेकर काफी बहस हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की रुचि ने इसे बड़ी व्यावसायिक सफलता में बदल दिया.

’12वीं फेल’ (12th Fail Box Office)

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन और निर्माण में बनी फिलम 12वीं फेल आईपीएस ऑफिस र मनोज शर्मा के जीवन पर बनी है. विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए इस फिल्म की कहानी ने युवाओं को प्रेरित किया.

Low Budget Movies High Collection
Low Budget Movies High Collection

सैकनिल्क के अनुसरा फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये बताया जाता है, जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 70 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए. इसकी सबसे बड़ी ताकत यही मानवीय जुड़ाव था.

‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies)

किरण राव के निर्देशन और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज एक कमाल की फिल्म थी. सैकनिल्क के अनुसार 8 करोड़ में बनी थी और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27 करोड़ का कलेक्शन कर गई थी जिसने मेकर्स को हैरान कर दिया था.

Low Budget Movies High Collection
Low Budget Movies High Collection

फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी दो नवविवाहित दुल्हनों के ट्रेन में गलती से बदल जाने के इर्द-गिर्द घूमती है.

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike)

आदित्य धर के निर्देशन और रोनी स्क्रूवाला के निर्माण में बनी फिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम अहम किरदारों में नजर आए थे. सैकनिल्क के अनुसार यह फिल्म सिर्फ 25 करोड़ के बजट में तैयार इस फिल्म ने भारत में 245 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल की.

Low Budget Movies High Collection
Low Budget Movies High Collection

बड़े बजट की फिल्मों में जहां करोड़ों रुपये मार्केटिंग और स्टार पावर पर खर्च होते हैं, वहीं ऐसी फिल्मों को दर्शक खुद प्रचारित करते नजर आते हैं. ‘हनुमान अंश’ की कहानी में यह बात सबसे स्पष्ट दिखाई देती है. शुरुआत में कम शो और कम दर्शकों के बावजूद फिल्म ने धीरे-धीरे अपनी ऑडियंस तैयार की.

यही वजह है कि Low budget movies high collection अब सिर्फ एक बॉक्स ऑफिस ट्रेंड नहीं, बल्कि बदलते दर्शक की पसंद की कहानी भी है. दर्शक अब सिर्फ बड़े सितारे या बड़े बजट को टिकट की गारंटी नहीं मानता. अगर कहानी उसे छू जाए, तो वह छोटी फिल्म को भी बड़ी हिट बना सकता है.

यह भी पढ़ें: Cocktail Box Office Collection: सैफ, दीपिका, डायना की ‘कॉकटेल’ ने कितना कमाया था? बॉक्स-ऑफिस हुआ था धुआं-धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top