Saiyaara Box Office Collection: ‘सैयारा तू तो बदला नहीं है, मौसम जरा सा रूठा हुआ है…’ इस गाने ने कई प्यार करने वालों के दिलों को छुआ है जिनका दिलबर उनसे रूठ जाता है. इसके अलावा भी इसी फिल्म के कुछ और ऐसे गाने हैं जो नये-नये प्यार को आगे बढ़ाने का काम करता है. हम बात फिल्म सैयारा की कर रहे जिसे रिलीज हुए एक साल हो चुके हैं लेकिन इसके गानों का क्रेज आज भी लोगों में बना हुआ है.
18 जुलाई 2025 को फिल्म सैयारा रिलीज हुई थी, जिसने शुरुआती दिनों में तो नहीं लेकिन एक हफ्ते बाद कमाई पर पकड़ बनाई और 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया था. फिल्म के गानों पर सोशल मीडिया में खूब रील्स भी बनाई गई. फिल्म सैयारा से Aneet Padda और Ahaan Pandey ने डेब्यू किया था और ये उनके करियर की बेहतरीन फिल्म बन गई. आइए बताते हैं कि फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी और इसकी कहानी क्या थी?
फिल्म सैयारा ने कितनी कमाई की थी? (Saiyaara Box Office Collection)
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा के प्रोड्यूसर अक्षय विधानी रहे, जबकि फिल्म यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी थी. फिल्म में मोहित सूरी का ही म्यूजिक था जबकि गाने अलग-अलग गायकों ने गाए.

फिल्म का टाइटल ट्रैक सैयारा Faheem Abdulla ने गाया, वहीं ‘बर्बाद’ जुबीन नौटियाल ने, ‘तुम हो तो’ विशाल मिश्रा और हंसिका पारीक ने, ‘हमसफर’ संचेत-परंपरा ने, ‘धुन’ अर्जित सिंह ने गाया. फिल्म का टाइटल ट्रैक फीमेल वर्जन में श्रेया घोषाल ने आवाज दी, और ‘बर्बाद’ का फीमेल वर्जन शिल्पा राव ने गाया.
फिल्म सैयारा की कहानी क्या थी? (Saiyaara Movie Story in Hindi)
फिल्म सैयारा की कहानी संकल्प सदाना ने लिखी थी और डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे थे.फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा तो लीड एक्टर और एक्ट्रेस थीं, जबकि इनके अलावा शाद रंधावा, रितिका मूर्ति, शान ग्रोवर, वरुण बडोला, आलम खान, गीता अग्रवाल, रौनक कुमार रावत ने भी अहम किरदार निभाए थे. फिल्म एक भावुक प्रेम कहानी है जो वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) कृष कपूर (अहान पांडे) के ईर्द-गिर्द ही घूमती है। वाणी पुराने प्यार से धोखा खाई अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित होती है. वह चाहकर भी पुराने प्यार को भुला नहीं पा रही, जबकि बाकी चीजें वो धीरे-धीरे भूलती जाती है.

कृष एक गुस्सैल गीतगार होता है जो अपने पिता से नाराज, सिस्टम से नाराज कामयाब होने के रास्ते ढूंढता रहता है. किस्मत से कृष और वाणी की मुलाकात होती है और कृष कामयाब भी होने लगता है, साथ ही वाणी से बहुत प्यार करता है। वाणी भी उसे चाहती है लेकिन पुराने प्यार का दर्द बार-बार सामने आता है और वो कृष को कभी भूल जाती है तो कभी याद रखती है. दोनों इन चीजों से जूझते हैं लेकिन अंत में कृष वाणी से शादी कर लेता है और उसे बीमारी से निकालने का वादा करता है.
फिल्म सैयारा किस ओटीटी पर देख सकते हैं? (Saiyaara on OTT)
2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा के गानों ने कमाल कर दिया जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. सिनेमाघरों में फिल्म ने धमाल मचाया था और युवा तो फिल्म देखकर खूब रो रहे थे. ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जो फनी भी लग रहे थे और फिल्म का कितना क्रेज है यह भी देखने को मिल रहा था. अगर अब आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर सबस्क्रिब्शन के साथ देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Anniversary : कैसे हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत? जानें पूरा रहस्य