Dhurandhar The Revenge Box Office: 2025 के अंत में फिल्म धुरंधर रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. अब 19 मार्च को फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज हुई जो पहली वाली के आगे का पार्ट है और इसे भी सिनेमाघरों में लोग खूब पसंद कर रहे हैं. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर थिएटर्स में छा गए हैं और लोग उनके काम को खूब पसंद भी कर रहे हैं. स्पाई पर बनी ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में एक बार फिर कामयाब हुई है.
अब तक फिल्म Dhurandhar The Revenge Box Office कितना हुआ है इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है. पहले पार्ट ने हजार करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. अब दूसरे पार्ट ने फिल्म रिलीज के एक हफ्ते बाद कितनी कमाई की है, इसके बारे में आइए बताते हैं.
धुरंधर द रिवेंज ने अब तक कितनी कमाई की? (Dhurandhar The Revenge Box Office)
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स की कहानी उन्होंने ही लिखी है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, वहीं सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, दानिश पंडोर और आर माधवन ने भी अहम किरदार निभाए हैं.फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं सातवें दिन फिल्म ने 14.19 करोड़ का कलेक्शन अभी तक किया है.
View this post on Instagram
इस हिसाब से फिल्म की अब तक की टोटल वर्ल्डवाइड कमाई 589.91 करोड़ हुई है.फिल्म धुरंधर की कमाई अभी जारी है और लगभग हर शहर में इसके शोज हाउसफुल ही जा रहे. अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 1500 करोड़ के आस-पास कलेक्शन करेगी लेकिन अभी फाइनल रिजल्ट के लिए अभी आपको इंतजार करना होगा क्योंकि पिक्चर अभी बाकी है.
धुरंधर के पहले पार्ट ने कितनी कमाई की थी? (Dhurandhar Box Office)
5 दिसंबर 2025 को फिल्म धुरंधर रिलीज हुई थी जिसमें सारी चर्चा रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने बटोर ली थी। फिल्म के गाने, डायलॉग्स और एक्शन सीन ने लोगों को हिला दिया था। भारतीय सिनेमाघरों में शायद पहली बार ऐसे-ऐसे सीन दिखाए गए जिन्हें देखकर दर्शकों के रौंगटे खड़े हुए। फिल्म को इसका फायदा मिला. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 1307 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जबकि फिल्म का बजट 250 करोड़ के आस-पास था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उसी समय उसके दूसरे पार्ट फिल्म धुरंधर द रिवेंज की रिलीज डेट का ऐलान हो गया था.