Akshaye Khanna Net Worth: बॉलीवुड में जहां अक्सर स्टारडम शोर मचाकर दिखता है, वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो अपनी मौजूदगी से नहीं, बल्कि अपने काम से पहचान बनाते हैं. अक्षय खन्ना उन्हीं में से एक हैं जो बिना किसी विवाद और बिना ज्यादा लाइमलाइट के सालों इंडस्ट्री से दूर रहे लेकिन जब आए तो छा गए. अक्षय खन्ना सुपरस्टार विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के बड़े बेटे हैं और 90 के दशक में फिल्मों में एंट्री ले ली थी लेकिन लोकप्रियता अब ज्यादा मिली. इस मौके पर उनकी संपत्ति के बारे में बात करना तो बनता है.
28 मार्च 1975 को जन्में अक्षय खन्ना के पिता 70 के दशक के सुपरस्टार विनोद खन्ना थे और पिता की तरह अक्षय ने फिल्मों में काम करना स्वीकार किया। साल 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से अक्षय खन्ना ने डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जो सफल भी रहीं. इन सालों में अक्षय ने कितनी संपत्ति बनाई, आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.
अक्षय खन्ना की कुल संपत्ति कितनी है? (Akshaye Khanna Net Worth)
एक्टर अक्षय खन्ना ने अब तक 30-40 फिल्में की हैं और उनकी एक्टिंग स्कूल उनकी फिल्मों में देखने को मिलती है.इसी हिसाब से उन्होंने पैसा भी खूब कमाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना की कुल संपत्ति लगभग 140 से 160 करोड़ रुपए के बीच आंकी जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में हैं, लेकिन इसके अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से भी अच्छा पैसा कमाते हैं. कहा जाता है कि वे एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं, जो उनके अनुभव और एक्टिंग स्किल के हिसाब से बिल्कुल जायज मानी जाती है.
अक्षय खन्ना की बॉलीवुड फिल्में (Akshaye Khanna Movies)
अक्षय खन्ना ने कभी भी खुद को एक ही तरह के रोल तक सीमित नहीं रखा.फिल्म दिल चाहता है में सिड का शांत और इमोशनल किरदार हो या फिल्म रेस में ग्रे शेड वाला रोल, उन्होंने हर बार खुद को साबित किया. हाल के सालों में भी फिल्म दृश्यम 2 और फिल्म धुरंधर में दमदार परफोर्मेंसेस से अक्षय खन्ना ने सभी का दिल जीता.
दिलचस्प बात यह है कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद अक्षय खन्ना लाइफस्टाइल के मामले में काफी लो-प्रोफाइल हैं. वे न तो ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और न ही पब्लिक अपीयरेंस में ज्यादा नजर आते हैं. यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें एक रहस्यमयी और अलग तरह का स्टार मानते हैं.
View this post on Instagram
अक्षय खन्ना का नाम उन कलाकारों में आता है जिन्होंने बिना ज्यादा पब्लिसिटी के, सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में मजबूत जगह बनाई. उनके पिता Vinod Khanna भी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रहे हैं, लेकिन अक्षय ने अपनी पहचान खुद बनाई है.
अक्षय खन्ना ने ‘बॉर्डर’, ‘कुदरत’, ‘दहक’, ‘आ अब लौट चलें’, ‘मोहब्बत’, ‘ताल’, ‘हमराज’, ‘दिल चाहता है’, ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘दीवानगी’, ‘एलओसी’, ‘शादी से पहले’, ’36 चाइना टाउन’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘नकाब’, ‘गांधी द फादर’, ‘रेस’, ‘मेरे बाप पहले आप’, ‘तीस मार खान’, ‘नौ प्रोबलम’, ‘मॉम’, ‘इत्तेफाक’, ‘दृश्यम 2’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों में कमाल का काम किया है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar The Revenge Box Office: बॉक्स ऑफिस के ‘धुरंधर’ बन गए हैं रणवीर सिंह, जाने अब तक की कमाई