First Kiss Scene in Bollywood: भारतीय सिनेमा में किसी भी भाषा की फिल्म हो लेकिन उसमें रोमांटिक सीन जरूर दिखाया जाता है. पहले किस सीन को फिल्माया बड़ा टास्क होता था लेकिन आज के समय में ये आम हो चुका है. फिल्मों में सबसे ज्यादा किस सीन देने वाला एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) हैं और लगभग सभी एक्ट्रेसेस ने किस सीन फिल्माया है. आज के समय में ये बात आम है लेकिन एक दौर था जब इसे फिल्मों में दिखाना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी.लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा में सबसे पहला और लंबा किस सीन किसपर फिल्माया गया था?
जिस फिल्म में सबसे पहला और लंबा किस सीन फिल्माया गया था उसका नाम ‘कर्मा’ है जो 1933 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उस दौर की सुपरस्टार एक्ट्रेस देविका रानी बतौर लीड काम किया था और उनके अपोजिट एक्टर हिमांशु राय नजर आए थे जो असल जिंदगी में उनके पति थे. देविका रानी की इस फिल्म में सीन कैसे फिल्माया गया और इसकी बॉक्स ऑफिस पर क्या परफोर्मेंस रही, आइए बताते हैं.
बॉलीवुड में पहला और सबसे लंबा किस सीन कब दिखाया गया? (First Kiss Scene in Bollywood)
लंदन के फिल्म मेकिंग इंस्टिट्यूट से पढ़ाई करने के बाद हिमांशु राय भारत आए और उन्होंने अपने दोस्त जेएल फ्रीर हंट के साथ इंडियन एंड ब्रिटिश फिल्म प्रोडक्शन के तहत फिल्म कर्मा बनाई. इसके प्रोड्यूसर हिमांशु राय और डायरेक्टर जेएल फ्रीर हंट थे जबकि हिमांशु ने अपनी वाइफ देविका रानी के साथ खुद को फिल्म में बतौर एक्टर और एक्ट्रेस कास्ट किया था. रियल लाइफ कपल जब फिल्म कर्मा में रील लाइफ दिखा रहे थे तब एक रोमांटिक सीन शूट किया गया और उस सीन में देविका के साथ हिमांशु राय ने चार मिन का लंबा लिप-लॉक किस सीन दिया था.
1933 के दर्शक ऐसे किसी भी सीन के लिए तैयार नहीं थे और इस सीन को लेकर काफी बवाल भी हुआ था. फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था लेकिन ओवरसीज और यूरोप मार्केट में फिल्म कर्मा ने धूम मचा दिया था.63 मिनट की ये एक लव ड्रामा फिल्म थी जिसमें हिमांशु राय और देविका रानी ने कमाल का काम किया था. हालांकि फिल्म भारत में फ्लॉप हुई और बाद में हिमांशु राय के साथ मिलकर देविका रानी ने अपना होम प्रोडक्शन बॉम्बे टॉकीज शुरू किया जिसके तहत बनी फिल्म किस्मत (1943) ने 1 करोड़ की कमाई की थी और ये इंडियन सिनेमा की पहली एक करोड़ी फिल्म साबित हुई.
कौन थीं देविका रानी? (Who was Devika Rani)
30 मार्च 1908 को विशाखापट्टनम में जन्मीं देविका रानी चौधरी था. देविका रानी बंगाली थीं और प्रसिद्ध कवि रवींद्रनाथ टैगोर की पोती लगती थीं. देविका रानी की पढ़ाई इंग्लैंड से हुई और लंदन के फेमस रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (Rada) और रॉयल एकेडमी ऑफ म्यूजिक से अभिनय और संगीत की शिक्षा ली थी. इसके अलावा देविका रानी ने आर्किटेक्चर, टेक्सटाइल और डेकोर डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की थी. देविका रानी ने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के तौर पर काम भी किया था.

लंदन के अकादमी में ही हिमांशु राय से देविका रानी की मुलाकात हुई थी और 1929 में इन्होंने लव मैरिज कर ली थी. जब हिमांशु राय ने पहली हिंदी फिल्म कर्मा बनाई तो उन्होंने देविका रानी को ही लॉन्च किया. फिल्म कर्मा में उस किस सीन से देविका रानी फेमस हो गई थीं.हालांकि 1940 में इनका तलाक हिमांशु राय से हो गया था और 1945 में इन्होंने स्वेटोस्लाव रियोरिच से शादी कर ली थी. 1969 में देविका रानी को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. देविका रानी को भारतीय सिनेमा की ‘फर्स्ट लेडी’ और पहली सुपरस्टार थीं, जो 1930-40 के दशक में फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एक्टिव रहीं.9 मार्च 1994 को 85 की उम्र में स्वास्थ्य खराब होने के कारण देविका रानी का निधन हो गया था.
यह भी पढ़ें- Akshaye Khanna Net Worth: ‘धुरंधर’ स्टार अक्षय खन्ना के पास कितनी संपत्ति है? यहां जानें इसके बारे में सबकुछ