Falguni Pathak Mriarage Life: अगर आप 90 के दशक में बड़े हुए या जन्में हैं तो फाल्गुनी पाठक के नाम से रुबरू जरूर होंगे. इन्होंने बहुत ही कम उम्र में गायकी शुरू कर दी थी और उनके गानों के दीवाने आज भी भारत में हैं। फाल्गुनी पाठक ने ढेरों एल्बम गाने गाए जिन्हें आज के यंगस्टर्स भी सुनना पसंद करते हैं और उन गानों का दौर शायद कभी खत्म नहीं हो सकता है. 2010 के बाद से फाल्गुनी पाठक ने एल्बम बनाने कम कर दिए लेकिन हर साल नवरात्रि के समय उनके खूब चर्चे रहते हैं.
12 मार्च 1969 को जन्मीं फाल्गुनी पाठक का पहला एल्बम तब रिलीज हुआ था जब वो 17 साल की थीं. इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक कई एल्बम बनाए और सभी सुपरहिट रहे. उनके गानों की कैसेट खूब बिकती थी और उस दौर में फीमेल में फाल्गुनी पाठक ही एकलौती थीं जिनके एल्बम इतने बड़े हिट थे. लोकप्रिय होने के बाद भी फाल्गुनी पाठक के दिल में किसी ने जगह क्यों नहीं बनाई या उन्होंने शादी क्यों नहीं की, आइए बताते हैं.
फाल्गुनी पाठक ने शादी क्यों नहीं की? (Falguni Pathak Marriage Life)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाल्गुनी पाठक ने बताया कि उनका पहला प्यार संगीत है और बचपन से ही उन्होंने इससे प्रेम किया. उनका कहना है कि जीने के लिए शादी से ज्यादा प्रेम जरूरी है और वो उन्होंने संगीत से कर लिया है। बचपन से ही उन्हें गाने और म्यूजिक का बहुत शौक था और उसे उन्होंने अपना बनाया.
View this post on Instagram
फाल्गुनी पाठक एल्बम जगत की एक जमाने में क्वीन रही हैं और आज भी उनके उन्हीं गानों के लिए लोग उन्हें पसंद करते हैं. शादी ना करने का फाल्गुनी का कोई ऐसा कारण नहीं है जिसमें उनका दिल टूटा हो या कुछ बुरा हुआ हो.
फाल्गुनी पाठक का सिंगिग करियर (Falguni Pathak Singing Career)
फाल्गुनी पाठक का शुरुआती करियर बेहद संघर्षपूर्ण और पारंपरिक संगीत से प्रेरित रहा है. 9 साल की उम्र में फाल्गुनी पाठक ने पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी थी. 1987 में 18 की उम्र में फाल्गुनी का ऑफिशियल सिंगिंग करियर शुरू हुआ और ‘था थाइया’ (Ta Thaiya) बैंड के साथ डांडिया नाइट्स में गाकर पहचान बनाई. 1998 में ‘याद पिया की आने लगी’ एल्बम आया जिसके बाद वो किसी पहचान की मोहताज नहीं रहीं. इस सुपरहिट एल्बम ने फाल्गुनी को रातों-रात स्टार बना दिया था।