Divya Bharti Death Reason

Divya Bharti Death Reason: दिव्या भारती की मौत कब और कैसे हुई थी? जानें इनके बारे में सबकुछ

Divya Bharti Death Reason: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस जिन्होंने फिल्मों में तो कमाल किया लेकिन बहुत ही कम समय उनका किसी ना किसी वजह से निधन हो गया. उन एक्ट्रेसेस में एक दिव्या भारती भी थीं जिनका लगभग 32 साल पहले निधन हो गया था और उसकी वजह आज तक सामने नहीं आ पाई. दिव्या भारती ने कम समय में बड़ी पहचान बना ली थी जिसकी वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है. अगर वो आज जिंदा होतीं तो आज महिला सुपरस्टार बन चुकी होतीं. दिव्या भारती की मौत कैसी हुई, आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

25 फरवरी 1974 को जन्मीं दिव्या भारती का निधन 5 अप्रैल 1993 को एक हादसे में हो गया था. 19 साल की उम्र में दिव्या भारती ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला से शादी कर ली थी और शादी के बाद ही उनके साथ ऐसा हादसा हुआ कि उनकी मौत हो गई. ये हादसा आज भी रहस्य क्यों बना हुआ है, आइए इसके बारे में बात करते हैं.

दिव्या भारती की मौत कैसे हुई थी? (Divya Bharti Death Reason)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती बेहद खूबसूरत थीं और एक्टिंग भी कमाल की करती थीं. साजिद नाडियावाला से लव मैरिज तो दिव्या भारती ने कर ली थी लेकिन साजिद चाहते थे कि ये शादी किसी के सामने ना आए क्योंकि दिव्या का नया-नया करियर बना था और वो बुलंदी छू रही थी. शादी के बाद दिव्या चाहती थीं कि सबको पता चले और वो नॉर्मल शादीशुदा लाइफ जी सकें लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा था. इसी वजह से दिव्या और साजिद में शादी के कुछ ही दिनों बाद से झगड़े भी होने लगे थे.

5 अप्रैल 1993 का वो दिन था जब दिव्या भारती काफी अकेला महसूस कर रही थीं और उन्होंने अपने कुछ दोस्तों को खाने पर बुलाया था.मुंबई के वर्सोवा स्थित अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल रहने वाली दिव्या नशे में होने के बाद घर की बालकनी पर बैठी कुछ परेशानियां अपने दोस्तों से बता रही थीं.

तब ही उनका हाथ फिसला और वो पांच मंजिल से नीचे गिर गईं.आधिकारिक जांच में इसे एक आकस्मिक दुर्घटना (Accidental Fall) माना गया, जिसमें सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी जान चली गई. दिव्या की मौत के बाद बहुत सी खबरें आईं कि उन्हें उनकी राइवल एक्ट्रेसेस ने मरवाया है क्योंकि वो करियर में अच्छा कर रही थीं और दूसरी एक्ट्रेसेस की पूछ नहीं हो रही थी, हालांकि ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आने के कारण ये बात आई-गई हो गई.

दिव्या भारती की बॉलीवुड फिल्में (Divya Bharti Movies)

1990 में तेलुगू फिल्म Bobbili Raja से अपना एक्टिंग करियर शुरु करने वाली दिव्या भारती ने फिल्म विश्वात्मा (1992) से बॉलीवुड डेब्यू किया था जो एक सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म का ‘सात समुंदर पार’ गाना तो आज भी युवाओं की पसंद बना हुआ था. इसके बाद दिव्या ने ‘दीवाना’, ‘शोला और शबनम’, ‘दिल का क्या कसूर’, ‘दिल आशना है’, ‘रंग’, ‘गीत’, ‘बलवान’, ‘दिल ही तो है’ जैसी कई फिल्में कीं. दिव्या भारती की लोकप्रियता देखते हुए उस दौर का हर फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहता था. दिव्या भारती ने ढेरों फिल्में साइन की थीं जिनकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन उनकी मौत के कारण वो फिल्में दूसरी एक्ट्रेसेस को मिलीं और वो फिल्में सुपरहिट रहीं.

दिव्या भारती की मौत के कारण उन फिल्मों में दूसरी एक्ट्रेसेस ने उन्हें रिप्लेस किया, उनमें से ‘लाडला’जिसमें दिव्या का रोल श्रीदेवी को मिला, ‘मोहरा’ जिसमें दिव्या का रोल रवीना टंडन को मिला, ‘विजयपथ’ जिसमें दिव्या का रोल तबू को मिला, ‘दिलवाले’ इसमें दिव्या का रोल रवीना टंडन को मिला, ‘कर्तव्य’ इसमें दिव्या का रोल जूही चावला को मिला, ‘हलचल’में दिव्या का रोल काजोल को मिला, ‘आंदोलन’ में दिव्या का रोल ममता कुलकर्णी को मिला था.

यह भी पढ़ें: Ajay Devgn Debut Movie: हीरो बनना नहीं चाहते थे अजय देवगन, पिता की जिद ने बना दिया स्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top