Ajay Devgn Debut Movie: 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में एक पंजाबी हीरो बनने की इच्छा के साथ मुंबई आया, इनका नाम वीरू देवगन था. फिल्मों में एक्टर तो नहीं बन पाए लेकिन बतौर फाइट डायरेक्टर छा गये. हालांकि एक्टर बनने की इच्छा उन्होंने अपने बेटे अजय देवगन के जरिए पूरी की. अजय देवगन फिल्मी दुनिया से दूर रहना चाहते थे लेकिन पिता के आगे कैसे मजबूर हुए, पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल कैसा रहा और उनका फिल्मी करियर पर डिटेल में बात करते हैं.
2 अप्रैल 969 को दिल्ली में जन्में अजय देवगन पंजाबी परिवार से बिलॉन्ग करते हैं. इनके पिता वीरू देवगन हिंदी सिनेमा के जाने माने फाइट डायरेक्टर थे. अजय फिल्में देखना तो पसंद करते थे लेकिन फिल्मों में काम करना उन्हें पसंद नहीं था लेकिन करियर उसी में बना. अजय देवगन के बर्थडे पर उनके फिल्मी करियर पर आइए विस्तार से बताते हैं.
अजय देवगन की पहली फिल्म कौन सी थी? (Ajay Devgn Debut Movie)
एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया था कि उनके पिता वीरू देवगन एक्टर बनने की इच्छा के साथ मुंबई आए थे लेकिन ऐसा हो ना सका. वो चाहते थे कि उनका बेटा फिल्मों में काम करे लेकिन अजय का इसमें कोई इंट्रेस्ट नहीं था. वो फिल्मों में कैमरे के पीछे रहकर काम करना चाहते थे लेकिन पिता की जबरदस्ती ने उन्हें फिल्म फूल और कांटे साइन करने पर मजबूर कर दिया.
View this post on Instagram
अजय ने सोचा पहली फिल्म करके वो हट जाएंगे क्योंकि वो हिट तो होगी नहीं, लेकिन फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इसके बाद अजय देवगन का मन लग गया और फिर एक के बाद एक फिल्में दी और आज भी इंडस्ट्री में छाए हैं.
‘फूल और कांटे’ ने कितनी कमाई की थी? (Phool Aur Kaante Box office)
22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर कुकु कोहिल थे और प्रोड्यूसर दिनेश बी पटेल थे. फिल्म में नदीम-श्रवण का म्यूजिक था और अजय के साथ मधु लीड रोल में नजर आई थीं. फिल्म में अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी, आरिफ खान, गोगा कपूर ने अहम किरदार निभाया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म फूल और कांटे का बजट 2.5 करोड़ था जबकि भारत में फिल्म ने 6.10 करोड़ का कलेक्शन किया था.फिल्म के गाने ‘मैंने प्यार तुम्ही से किया है’, ‘धीरे धीरे प्यार को’, ‘आई लव यू’, ‘जिसे देख मेरा दिल धड़के’, ‘पहली बारिश मैं और तू’ जैसे सभी गाने आज भी पसंद किये जाते हैं.
अजय देवगन की आने वाली फिल्में (Ajay Devgn Upcoming Movies)
फिल्म फूल और कांटे के बाद अजय देवगन ने ‘सुहाग’, ‘दिलवाले’, ‘दिलजले’, ‘विजयपथ’, ‘इतिहास’, ‘जिगर’, ‘जान’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘गुंडाराज’, ‘इश्क’, ‘ओमकारा’, ‘मस्ती’, ‘टारजन’, ‘युवा’, ‘गोलमाल-फन अनलिमिटेड’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘ऑल द बेस्ट’, ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ ‘सिंघम’, ‘गोलमाल-3’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘बोल बच्चन’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘रेड’, ‘दृश्यम’ जैसी सुपरहिट फिल्में कीं. अजय देवगन की आने वाली फिल्मों में ‘गोलमाल-5’और ‘दृष्यम-3’ है. इन दोनों फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें: First Kiss Scene in Bollywood: बॉलीवुड में पहला Kiss Scene कब और किसपर फिल्माया गया? जानें हिंदी सिनेमा का इतिहास