Who is Gauri Spratt: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) तीसरी बार दुल्हा बनने की तैयारी में हैं. आमिर ने ये बात सार्वजनिक कर दी है कि आने वाले दिनों में वो तीसरी शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इससे पहले आमिर खान ने 1986 में Reena Dutta के साथ शादी की थी जिनसे उन्हें Junaid Khan और Ira Khan दो बच्चे हैं, वहीं 2005 में किरण राव के साथ शादी की जिनसे उन्हें एक बेटा Azad Rao Khan है. 2021 में आमिर ने किरण से तलाक लिया और कुछ ही समय के बाद गौरी स्प्रैट के साथ उनका नाम जुड़ने लगा.
आमिर खान ये शादी बेहद सादगी से मुंबई स्थित अपने घर पर करेंगे, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि गौरी स्प्रैट कौन हैं, क्या करती हैं और आमिर के साथ वह रिलेशनशिप में कब से थीं?
कौन हैं गौरी स्प्रैट? (Who is Gauri Spratt)
गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं. उनका परिवार बहुसांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है. उनके पिता रॉबर्ट स्प्रैट तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं, जबकि उनकी मां रीटा स्प्रैट पंजाबी-आयरिश परिवार से संबंध रखती हैं.

गौरी ने बेंगलुरु के ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स से फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई पूरी की.
गौरी स्प्रैट क्या करती हैं? (Gauri Spratt Profession)
गौरी स्प्रैट एक बिजनेसवुमन हैं और लंबे समय से ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. वह प्रसिद्ध सैलून ब्रांड BBlunt से पार्टनर और डायरेक्टर के तौर पर जुड़ी रही हैं तथा मुंबई में इसका संचालन भी संभालती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आमिर खान प्रोडक्शंस के कुछ कामकाज में भी सहयोग कर रही हैं.
क्या गौरी स्प्रैट की पहले शादी हो चुकी है? (Gauri Spratt EX Husband)
गौरी स्प्रैट की पहले शादी हो चुकी है. हालांकि उनके पूर्व पति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. दोनों का बाद में तलाक हो गया था. आमिर खान की तरह गौरी भी अपनी पहली शादी से आगे बढ़ चुकी हैं और अब दोनों जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं.
गौरी स्प्रैट एक बच्चे की मां हैं. वहीं आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता से दो बच्चे—जुनैद खान और आइरा खान—हैं, जबकि दूसरी पत्नी किरण राव से उनका एक बेटा आजाद राव खान है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोह में दोनों परिवारों के सभी बच्चे शामिल होंगे.
आमिर खान के जीवन में गौरी स्प्रैट कब आईं? (Gauri Spratt Aamir Khan Relationship)
आमिर खान ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी स्प्रैट को सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टनर के रूप में परिचित कराया था. अभिनेता ने बताया था कि दोनों करीब 18 महीनों से रिश्ते में थे.

दोनों की मुलाकात आमिर की रिश्तेदार के जरिए बेंगलुरु में हुई थी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. बाद में गौरी मुंबई आ गईं और दोनों साथ रहने लगे.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी कब है? (Gauri Spratt Aamir Khan Marriage Date)
आमिर खान ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे. यह समारोह मुंबई स्थित उनके घर पर बेहद निजी अंदाज में आयोजित होगा, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. अभिनेता ने कहा है कि वे इस खास मौके पर सभी का आशीर्वाद चाहते हैं और शादी को सादगी से करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Bharti Singh Net Worth: कितनी अमीर हैं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह? यहां जानें सबकुछ