Varun Dhawan First Movie

Varun Dhawan First Movie: वरुण धवन की पहली फिल्म कौन सी थी? जानें इनके बारे में सबकुछ

Varun Dhawan First Movie: बॉलीवुड में स्टारकिड्स को लेकर अलग-अलग खबरें रहती हैं कि उनके अंदर टैलेंट नहीं होता और वो सफल नहीं होते हैं. वरुण धवन बेहतरीन उदाहरण हैं जो स्टारकिड भी हैं और सफल भी हैं. वरुण धवन आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं और 14 साल पहले उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था. पहली फिल्म सफल रही और उसके बाद वरुण धवन की कई फिल्में सफल रहीं और वो सफल स्टारकिड्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं.

24 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्में वरुण धवन के पिता मशहूर फिल्म डायरेक्टर David Dhawan हैं, इनके बड़े भाई Rohit Dhawan हैं. वरुण का बचपन फिल्मी माहौल में बीता, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाने का फैसला किया. फिल्मों में आने से लेकर, उनकी पर्सनल लाइफ और नेटवर्थ कितनी है, आइए इसके बारे में बताते हैं.

वरुण धवन का शुरुआती करियर (Varun Dhawan First Movie)

वरुण धवन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई में पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी गए, जहां से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली. विदेश में पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव एक्टिंग की तरफ बढ़ा और उन्होंने इसी में करियर बनाने का मन बना लिया था.वरुण धवन ने करियर की शुरुआत सीधे एक्टिंग से नहीं की बल्कि करण जौहर की फिल्म My Name Is Khan में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया. जिससे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री को करीब से समझने का मौका मिला.

Varun Dhawan First Movie
Varun Dhawan First Movie

इसके बाद साल 2012 में वरुण ने पहली फिल्म Student of the Year से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसमें तीन लीड रोल था जिसमें वरुण के अलावा Sidharth Malhotra और Alia Bhatt थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और वरुण की एक्टिंग, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस को काफी सराहा गया. इसके बाद वरुण धवन का एक्टिंग करियर चल पड़ा.

वरुण धवन की बॉलीवुड फिल्में (Varun Dhawan Bollywood Movies)

पहली फिल्म की सफलता के बाद वरुण धवन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने लगातार कई हिट फिल्में दीं, जिनमें Main Tera Hero, Humpty Sharma Ki Dulhania, Badlapur, ABCD 2, और Badrinath Ki Dulhania, Border 2, शामिल हैं. वरुण धवन की आने वाली फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai है जो 22 मई को रिलीज होगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

उनकी खास बात यह रही कि उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम किया—कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और इमोशनल ड्रामा. फिल्म Badlapur में उनका गंभीर किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया, जिससे साबित हुआ कि वे सिर्फ कमर्शियल ही नहीं, बल्कि कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों में भी मजबूत हैं.

वरुण धवन की वाइफ और बेटी (Varun Dhawan Wife)

वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ साल 2021 में शादी की थी. उनकी लव स्टोरी भी फैंस के बीच काफी चर्चित है क्योंकि इनके बीच अफेयर स्कूल टाइम से शुरू हुआ था. वरुण और नताशा की एक बेटी भी है. वरुण अपने परिवार के काफी करीब हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलक दिखाते रहते हैं.

वरुण धवन की नेटवर्थ कितनी है? (Varun Dhawan Net Worth in Rupees)

आज के समय में वरुण धवन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. उनकी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और इवेंट्स से होती है. वे कई बड़े ब्रांड्स के एंबेसडर भी हैं. लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी कारें और शानदार घर उनकी सफलता को दर्शाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर वरुण धवन की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 380 से 381 करोड़ रुपये यानी लगभग 50 मिलियन डॉलर है.

यह भी पढ़ें: Shabana Raza Nowadays: कहां गुम हैं ‘करीब’ की हीरोइन शबाना रजा उर्फ नेहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top