Kumar Vishwas Fees: हिंदी साहित्य जगत के प्रतिष्ठित कवि डॉ. कुमार विश्वास की लोकप्रियता भारत ही नहीं विदेशों तक पहुंची है. इनकी ओजपूर्ण कविताएं और प्रभावाली वक्तृत्व शैली ने दुनियाभर में लोकप्रियता दिलाई है. अब कुमार विश्वास राम कथा करने लगे हैं और उसके लिए भी कवि अच्छी-खासी फीस लेने लगे हैं. एक दौर था जब कुमार विश्वास सिर्फ कवि के तौर पर जाने जाते थे लेकिन अब आए दिन उनके चर्चे बने रहते हैं.
10 फरवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा शहर में जन्में विश्वास कुमार शर्मा एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं. कुमार ने पिलखुवा के आरएसएस डिग्री कॉलेज से हिंदी लिट्रेचर में ग्रेजुएशन किया है. बाद में कुमार में हिंदी साहित्य में पीएचडी किए और डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की. कुमार विश्वास की फीस कितनी है और अब तक उनकी कितनी संपत्ति बनी है, आइए जानते हैं.
कुमार विश्वास की फीस कितनी है? (Kumar Vishwas Fees)
कवियों में कुमार विश्वास सबसे महंगे कवि हैं. किसी कवि सम्मेलन में जाने का कुमार विश्वास 7 से 10 लाख रुपये फीस लेते हैं. वहीं कविता पाठ के लिए 15 से 20 मिनट का 5 लाख रुपए फीस लेते हैं.
View this post on Instagram
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित रामायण महोत्वस में कविता पाठ के लिए कुमार विश्वास ने 60 लाख रुपए फीस ली थी. बताया जाता है कि अब एक कथा कहने के लिए कुमार विश्वास 20 से 25 लाख रुपए तक फीस चार्ज करते हैं.
कुमार विश्वास की कुल संपत्ति कितनी है? (Kumar Vishwas Net Worth)
2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान जमा किए गए हलफनामे के अनुसार, कुमार विश्वास के पास लगभग 3.80 करोड़ की संपत्ति लिखी गई थी. उस समय गाजियाबाद के पिलखुआ में कुमार विश्वास का एक घर है जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए थी. वहीं ऋषिकेश में उनके पास दो फ्लैट हैं जिसकी कीमत 90 लाख और 12 लाख के आस-पास है. कुमार विश्वास के पास टोयोटा इनोवा और टाटा एरिया जैसी कारें भी हैं जिनकी कीमत 16.50 लाख रुपए थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कवि कुमार विश्वास की कुल संपत्ति 5 से 10 करोड़ के आस-पास है. वहीं कुमार विश्वास इस समय के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कवि और कथावाचक हैं.